Samachar4media: सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी के ऐलान होने के बाद कल मंगलवार को जब राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो उसमें एक बड़े मीडिया समूह के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की एंट्री बैन कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘टाइम्स नाउ’ के पत्रकार की एंट्री बैन कर दी गई। आज गुजरात में आयोजित राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए टाइम्स नाउ के संवाददाता को आमंत्रित नहीं किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रकारों की सूची में टाइम्स नाउ के पत्रकार का नाम नहीं है।

इस बारे में कांग्रेस का कहना है कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस गुजरात चुनाव के लिए है, ऐसे में लोकल मीडिया को बुलाया गया है। साथ ही कांग्रेस ने ये भी कहा कि आप पहले निष्पक्ष पत्रकारिता कीजिए, आपका चैनल बायस्ड रिपोर्टिंग करता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


