ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को मिलेगी सुविधा- जिला कोऑर्डिनेटर

    बेगूसराय कार्यालय।छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के नारायण पीपर पंचायत अंतर्गत पन सला गांव में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन एसबीआई के जिला कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार एवं ओपी थाना के एएसआई अमोद कुमार संयुक्त रुप से फीता काटकर मुख्य केंद्र का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस क्षेत्र में बैंक के नाम पर केवल यूको बैंक था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खास कर नारायण पीपर घनी आबादी वाली बस्ती को दूर जाना पड़ता था। एसबीआई के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को परेशानी से निजात मिलेगा। मौके पर सीएसपी अमित कुमार यादव, सहयोगी इंतखाब, प्रवीण कुमार, मो. बादशाह अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *