पॉजिटिव – कोई बड़ा ऑफर भी आपको मिल सकता है। आपकी इच्छाएं और जरूरतें बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के याेग हैं। थोड़ा संतोष भी रखें। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल भी रहेंगे। दिन अच्छा है। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। निवेश के लिए सही तरीका आपको सूझ सकता है। समझौते का मन बनाकर रखें। ऑफिस में बकाया काम निपटाने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार का पूरा समर्थन भी आपको मिल सकता है।
नेगेटिव – बहुत ज्यादा पैसा खर्च न करें। परिवार में विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती हैं। मीन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से संबंधों में तनाव हो सकता है।
क्या करें – घी-शक्कर खाएं।
लव- प्रेमी से भी आपकी अपेक्षाएं ज्यादा हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन भी अच्छा बीतेगा।
करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स खुद पर कंट्रोल रखें। पढ़ाई में मन न लगने के कारण परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। सिरदर्द हो सकता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


