उजियारपुर| अंगारघाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से मंगलवार को 49 हजार रुपये निकालकर निकले एक ग्राहक को झपट्टा मारकर एक उचक्का ले भागा। डिहुली ग्राम निवासी पीड़ित शिवचंद्र सिंह बैंक ग्राहक नाम बताया कि बैंक में जब मैं पैसा निकालने आया तो पहले से मौजूद उस उचक्के ने ही मेरा निकासी पर्ची भी भरा था। बाहर निकलते ही वह मेरा रुपये लेकर भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि बैंक में अक्सर रहने वाले उचक्के के डर से शाखा प्रबंधक को वह राशि दूसरे खाता में ट्रांसफर करने की गुहार लगाए। लेकिन वो ट्रांसफर नहीं किए। शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक के बाहर घटना हुई है। इस तरह की कई घटना हो चुकी है। पीड़ित इस संबंध में अंगारघाट पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


