वीडियो वायरल:आठ महीने में 10 करोड़ बार देखा गया ये भोजपुरी गाना,Youtube पर हो गया वायरल

    यूट्यूब पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक भोजपुरी फिल्‍म के गाने का है.वीडियो का शीर्षक है ‘राते दिया बुताके’. इसे अब तक 100,792,890 व्‍यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो का लिंक आप आखिरी में देख सकते हैं.वीडियो में भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे दिख रहे हैं. दोनों का ये गाना आठ महीने पहले ही यूट्यूब पर अपलोड किया गया था.बताया जा रहा है कि ये वीडियो भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है. वीडियो में फिल्‍म का प्रमोशनल सॉन्ग दिखाई देता है.

    इस वीडियो को यू-ट्यूब पर Wave Music ने अपलोड किया था. बता दें कि जिस फिल्म का ये गाना है वो इसी साल 10 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्‍य भूमिकाओं में थे.सिंगर से एक्‍टर बने पवन सिंह आजकल भोजपुरी सिनेमा में काफी फेमस हैं.वहीं, आम्रपाली दुबे भी कम समय में काफी फेमस हो गई हैं. 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से उन्‍होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था.‘राते दिया बुताके’ गाने के इस वीडियो में आम्रपाली दुबे एक्टर पवन सिंह को अपने सुहागरात की बात गाकर बता रही हैं. बता दें कि 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह गाना पहला ऐसा भोजपुरी गाना बन गया है जिसे यूट्यूब पर इतनी बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को आप https://www.youtube.com/watch?v=N9Ylebtf8YI पर जाकर देख सकते हैं.



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *