दरभंगा। हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की उनके विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने आ रहे हैं। लेकिन इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। विधायक ने अर्धनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने पर भी सवालिया निशान खडा किया। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में मूलभूत सुविधा की व्यवस्था हुए बिना उद्घाटन का कार्यक्रम रखना गलत है। उन्होंने यह भी सवाल किया है यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय या बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय या जिला स्वास्थ विभाग दरभंगा के द्वारा किया जा रहा है उसकी जानकारी जनता को होनी चाहिए थी। हालांकि विधायक ने दरभंगा आगमन पर मंत्री का भव्य स्वागत करने की बात कही।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


