आदर्श पंचायत नरमा में जल नल योजना का हुआ शुभारंभ

    दरभंगा। जिला के अलीनगर पंचायत अंतर्गत आदर्श पंचायत नरमा में जल योजनाओं का शुभारंभ मुखिया अनुराधा सिंह के हांथों किया गया। इस मौके पर बेनीपुर एसडीओ अमित कुमार पंचायत समिति सदस्य रामदेव प्रसाद यादव व कई जनप्रतिनिधि के साथ साथ पंचायत की जनता भी मौजूद रही। इस संदर्भ में एसडीओ अमित कुमार ने बताया की इस योजना के तहत हर घर को पीने के लिए स्वक्ष जल मिलेगा इसके तहत सबसे पहले ओडीएफ पंचायत नरमा को चुना गया है। तो वहीं आदर्श पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह ने कहा कि नल जल योजना का सुरुआत महादलित टोल से की गई जो कि पंचायत के 12 न0 वार्ड है से सुरु होकर पूरे पंचायत में इस योजना के तहत कार्य होना है पूरे पंचायत के लोगों को पीने के लिए स्वक्ष जल मिल पाएगा । अब देखना बांकी होगा कि क्या आदर्श पंचायत नरमा ओडीएफ के ही तर्ज पर काम करेगा या फिर योजना शिल्यानस ही होकर बंदे बस्ते में बंध जाएगा। इस योगनाओ को 12,7000 ( बारह लाख सत्तर हजार की राशि से शिल्यानस हुआ।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *