दलदल बने हुए हैं प्रमुख छठ घाट, पानी निकालने को तीन पोखरिया में लगे पंप

    सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    शहर के प्रमुख छठ घाट अभी दलदल बने हुए हैं। इस वर्ष बूढ़ी गंडक का जलस्तर लगातार बढ़े रहने बाढ़ के कारण कई घाटों पर तो अब भी पानी जमा है। जबकि, कई जगह जमीन पर पैर रखना मुश्किल है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह तीन पोखरिया में पंप लगाकर दोपहर से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया। दूसरी तरफ नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने विभिन्न छठ घाटों का मुआयना किया।
    अखाड़ाघाट, सीढ़ीघाट, आश्रमघाट, तीन पोखरिया, साहू पोखर पर पहुंच कर उन्होंने अधिकारियों को जहां पानी है वहां से जल्द से जल्द निकालने दलदली जगहों को ससमय तैयार कराने समेत कई अहम निर्देश दिए। साहू पोखर में भी अभी पानी अधिक है। ऐसे में दो दिनों के भीतर वहां भी पंप लगाया जाएगा। सभी अंचल निरीक्षकों को शनिवार से अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाट पोखरों की सफाई हर हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई के लिए हर घाट पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाने समेत अन्य तैयारियों के लिए खांका तैयार करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि पूरी कार्य योजना को लेकर शनिवार को सफाई से जुड़े प्रभारी, सभी अंचल निरीक्षक वार्ड जमादार के साथ निगम कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। शहर के भीतर दो दर्जन से अधिक पोखर हैं, जो फिलहाल जलकुंभी से घिरे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधान सहायक अशोक सिंह, सफाई प्रभारी अमरेंद्र सिन्हा सहित कई अंचल निरीक्षक मौजूद थे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *