सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर
दलसिंहसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर, वारिसनगर शिवाजीनगर के बीआरपी का कटा 20 फीसदी वेतन|
स्कूलों में कम चावल आपूर्ति करने के कारण पटोरी ताजपुर के एमडीएम ठेकेदार को हटाने का निर्देश|
जिले के विभिन्न स्कूलों में चल रहे मिड-डे-मील कार्यक्रम के तहत चावल सप्लाई में लापरवाही बरतने वाले पटोरी ताजपुर के ठेकेदार सहित पटोरी बीआरपी को पद से हटाने का निर्दैश दिया गया। डीएम प्रणव कुमार ने पटोरी के चावल सप्लाई करने वाले ठेकेदार अभिषेक रंजन, ताजपुर के ठेकेदार अमित कुमार पटोरी के बीआरपी सुरेंद्र पासवान को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया। वहीं बीआरपी के कार्यों की समीक्षा के दौरान दलसिंहसराय बीआरपी राजीव कुमार वर्मा, रोसड़ा के जितेंद्र कुमार मालाकार, समस्तीपुर के प्रमोद कुमार राय, कल्याणपुर के हरेराम मिश्रा, वारिसनगर के मधुरंजन कुमार शिवाजीनगर के प्रीतम प्रकाश को लापरवाही बरतने को लेकर उनके वेतन से 20 फीसदी राशि काटते हुए अवधि विस्तार का निर्देश दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


