एसकेएमसीएच से किशोरी लापता, थाने में शिकायत

    सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर

    एसकेएमसीएचके मेडिसिन वार्ड नंबर 8 से सोमवार को एक किशोरी लापता हो गई। उसकी मां ने अहियापुर थाने में दी शिकायत में कहा है कि किशोरी की नानी एक सप्ताह से एसकेएमसीएच में भर्ती है। उसी को दवा देने के लिए किशोरी पानी लाने गई थी। वह देर रात तक नहीं लौटी। परिसर में ही किसी व्यक्ति ने बताया कि उसे बाइक सवार कुछ युवक उठा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। अहियापुर पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *