पूर्व सिविल सर्जन डॉ. टीबीबी सिंह का निधन

    मुज़फ़्फ़रपुर: 29 सितम्बर शहर के जानेमाने डॉक्टर व जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. टीबीबी सिंह (ठाकुर बिधुभूषण सिंह) का गुरुवार की शाम निधन हो गया। वह लंबे अर्से से दमा से पीड़ित चल रहे थे। पटना के एक निजी अस्पताल में नौ सितम्बर को भर्ती कराया गया था जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. सिंह मुंगेर जिला के सुपौल जमुआ गांव के रहने वाले थे।




    पीएमसीएच से डॉक्टरी की पढ़ाई की। साथ ही विशेषज्ञता हासिल करने के लिए यूएसए से भी कई डिग्रियां ली। शहर ही नहीं पूरे उत्तर बिहार व नेपाल से मरीज उनके यहां इलाज के लिए आते थे। 81 वर्ष की अवस्था व बीमारी के बाद भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से मरीजों का इलाज करते थे। उन्होंने कई सामाजिक कार्य भी किए। वह छह साल तक जिले के सिविल सर्जन भी रहे। बीमारी से सीरियस होने से पूर्व आठ सितम्बर तक उन्होंने मरीजों को देखा था। उनके पुत्र प्रणव कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार कहां होगा अभी तय नहीं हुआ है। डॉ. सिंह के निधन पर आईएमए मुजफ्फरपुर की ओर से शोक जताया गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन, सचिव डॉ. सीबी कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. संजय कुमार, डॉ. सत्यानंद चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. ललिता सिंह, बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के महासचिव डॉ. शिवशंकर, एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार, अधीक्षक डॉ. जीके ठाकुर, उपाधीक्षक डॉ. एसके शाही, कालाजार रोग विशेषज्ञ डॉ. टीके झा समेत कई डॉक्टरों ने शोक जताया है।

     

    <strong>Read more news</strong>
    डूडा की तीन याेजनाएं लंबित पूरा कराने के लिए निर्देश| http://bit.ly/2fgusnD
    डीपी बॉक्स में आग लगने के कारण मालीघाट में रही अफरा-तफरी| http://bit.ly/2jSiHZI
    बेला उमा नगर में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली| http://bit.ly/2jSlZfA
    हावड़ा-नौतनवा के बीच रेलवे चलाएगा जनसाधारण एक्सप्रेस| http://bit.ly/2xn4WaO
    एसकेएमसीएच से बाइक सवारों ने युवती का किया अपहरण http://bit.ly/2jPZ3NO

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *