कलुआही|प्रखंड केलोहा और ढंगा गांव में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। पूजा में ग्रामीणों श्रद्धालुओं के लिए मेला भी लगाया गया है। पूजा में कमेटी द्वारा पांच दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। दुर्गा पूजा इस बार नौ पूजा दस को विसर्जन होना है। जबकि लोहा गांव की दुर्गा पूजा में 15 दिन मूर्ति को रखा जाता है। यह रीति रिवाज पूर्वजों से चला रहा है। जतरा के रोज विसर्जन कर कलश को पानी में प्रवाह कर दिया जाता है। माता की मूर्ति पांच दिन बाद कोजगरा के अगले दिन सुबह में पानी में प्रवाह किया जाता है। मंदिर में पंद्रह दिन तक भजन कीर्तन प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहता है। जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में डूबा रहता है। लोहा में दुर्गा पूजा कई सालों से हो रही है। इस दौरान ग्रामीण मंदिरों में जाकर भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो लोगों की मनोकामना भी यहां पूर्ण होती है। यहां शहर ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के कुछ जिलों से भी श्रद्धालुओं का आना हेाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर में देखने को मिलती है।
Read More News update
झाड़ फूंक नाम पर ढोंगी भगत ने की महिला के साथ छेड़खानी http://bit.ly/2yGa2gg
डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पर की समीक्षा http://bit.ly/2wkbqnk
करंट लगने से युवक झुलसा डीएमसीएच किया गया रेफर http://bit.ly/2xAmbmM
आमरण अनशनकारी के समर्थन में पहुंचे पूर्व सांसद http://bit.ly/2xwYGh7
जिला व्यवहार न्यायालय में 5 अक्टूबर तक बंदी में भी वोकेशनल कोर्ट चलेंगे http://bit.ly/2wVLgXD
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एफआईआर http://bit.ly/2xwAVWk
खजौली से 27 बोतल शराब जब्त http://bit.ly/2hvd3vU
अंधराठाढ़ी से फरार वारंटी धराया http://bit.ly/2wVxvIe
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


