कटरा का शराब तस्कर सरोज विजय गिरफ्तार|

    कटरा/मुजफ्फरपुर
    कटरापुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर सरोज सिंह विजय ठाकुर को गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों शराब तस्करों को कटरा पुलिस ने हथौड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरोज विजय का कनेक्शन जुगनू गिरोह से है। चार अप्रैल को पुलिस ने जुगनू को गिरफ्तार किया था। जबकि मौके से सरोज सिंह विजय ठाकुर भाग निकले। हथौड़ी थाना में जुगनू के साथ सरोज सिंह विजय ठाकुर पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी। कटरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद हथौड़ी पुलिस को सौंप दिया। सरोज विजय दोनों कटरा थाना के धनौर निवासी है, जबकि जुगनू अम्मा का रहने वाला है। जुगनू जेल में बंद है। आर्थिक अपराध कोषांग की टीम भी सरोज की तलाश कर रही थी। सरोज की गिरफ्तारी की सूचना पर शुक्रवार को पटना आर्थिक अपराध कोषांग के इंस्पेक्टर संजय कुमार कटरा पहुंच कर लंबी पूछताछ की। आर्थिक अपराध कोषांग भी सरोज को रिमांड करेगी। हथौड़ी थाना अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह का कहना है कि दोनों से शराब तस्करी के संबंध में पूछताछ अभी चल रही है.




    Muzaffarpur news update

    आज शिक्षकों शिक्षाविदों को सम्मानित करेगा दैनिक भास्कर| http://bit.ly/2figim6

    डूडा की तीन याेजनाएं लंबित पूरा कराने के लिए निर्देश| http://bit.ly/2fgusnD

    डीपी बॉक्स में आग लगने के कारण मालीघाट में रही अफरा-तफरी| http://bit.ly/2jSiHZI

    बेला उमा नगर में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली| http://bit.ly/2jSlZfA

    हावड़ा-नौतनवा के बीच रेलवे चलाएगा जनसाधारण एक्सप्रेस| http://bit.ly/2xn4WaO

    एसकेएमसीएच से बाइक सवारों ने युवती का किया अपहरण http://bit.ly/2jPZ3NO

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *