वर्ग 1 से 5 के लिए 7038 पास
कक्षा 1 से 5 के लिए 16% 6 से 8 के लिए 17.8% पास
एजुकेशन रिपोर्टर पटना|
बिहारबोर्ड ने गुरुवार को बिहार प्रारंभिक शिक्षक (ट्रेंड) पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रिजल्ट जारी किया। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट bsebonline.net पर जारी किए गए हैं। इसका लिंक www.biharboard.ac.in पर भी है। परीक्षा में शामिल कुल 2 लाख 12 हजार 555 अभ्यर्थियों में से 37151 पास हुए हैं। वर्ग 1 से 5 तक की परीक्षा में 16.07% और वर्ग 6 से 8 तक की परीक्षा में 17.84% अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। 11351 अभ्यर्थियों का रिजल्ट अमान्य घोषित किया गया है। टीईटी 23 जुलाई को ली गई थी। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टीईटी में कुछ सवालों के विकल्प गलत थे, तो कुछ की प्रिंटिंग में गड़बड़ी थी। इन सभी को हटाकर रिजल्ट दिया गया है। पिछली बार टीईटी में 5.2% पास हुए थे। तब ट्रेंड अनट्रेंड दोनों ने परीक्षा दी थी। कुल 26 लाख 79 हजार में से 1.47 लाख पास हुए थे। परीक्षा दिसंबर 2011 जनवरी 2012 में ली गई थी।
टीईटी के पेपर 1 में 43794 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 17379 महिला तथा 26415 पुरुष थे। कुल 7038 अभ्यर्थी (16.07%) पास हुए हैं।
6से 8 के लिए 30113 उत्तीर्ण
पेपर2 (वर्ग 6-8 तक)में 1,68,761 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 76,373 महिला 92,388 पुरुष थे। 30,113 अभ्यर्थी (17.84%) पास हुए हैं।
) में 1,68,761 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 76,373 महिला 92,388 पुरुष थे। 30,113 अभ्यर्थी (17.84%) पास हुए हैं|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


