स्मार्ट सिटी के कार्य में लाएंगे तेजी : कमिश्नर|

    मुजफ्फरपुर | प्रमंडलीयआयुक्त एचआर श्रीनिवास ने प्रभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। गुरुवार को वे दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार ग्रहण करेंगे। प्रमंडल के वैशाली जिले को छोड़ सभी जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इसे देखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत कार्य को पूरा कराना प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके तहत सभी बाढ़ प्रभावितों के खाते में अनुग्रह अनुदान राशि भेजवाने के साथ ही फसल क्षति का सर्वेक्षण तथा क्षतिग्रस्त घरों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा सात निश्चय योजनाओं को सभी जिलों में अमली जामा पहनाने में प्रमुखता से पहल करेंगे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *