भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने सख्ती बढ़ाई|

    क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    मोतिहारीजिले के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के नेपाल भागने की खबर को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अलर्ट है। हरियाणा पुलिस एसएसबी से पहले ही संपर्क कर हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका जता चुकी है। एसएसबी मुजफ्फरपुर सेक्टर हेड क्वार्टर के स्टाफ ऑफिसर ओपी शर्मा ने बताया कि अभी तक हनीप्रीत के नेपाल भागने के संबंध में कोई आधिकारिक इनपुट नहीं है। मीडिया में खबर आने के बाद बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ऑफिसरों से जानकारी मांगी है। जरूरत पड़ने पर नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा। भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल की है। एसएसबी ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि नेपाल के पोखरा में हनीप्रीत को कुछ लोगों ने देखने का दावा