15 की रेल नीर 20 रुपए में बेचते पकड़े गए वेंडर|

    सीसीएम(पीएस)अमिताभ प्रभाकर ने मंगलवार को सीसीआई राकेश रौशन सिन्हा के साथ मिलकर जंक्शन पर पब्लिक सर्विस से जुड़े स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान जंक्शन के वेंडिंग स्टॉल पर ओवर चार्जिंग के कई मामले सामने आए।
    वेंडर 15 रुपए की रेल नीर 20 रुपए में बेचते पकड़े गए। उनकी ट्रालियों को जब्त कर उनपर फाइन किया गया। वहीं, टिकट काउंटर के बगल वाले डीलक्स पे एंड यूज शौचालय में शौच के लिए 2 की जगह 10 रुपए लेते हुए सीसीआई ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, शौचालय के अंदर रोशनी की कमी, गंदगी फ्लोर टूटे पाए गए।


    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *