28 दुकानों पर ही बिकेंगे पटाखे|

    मुजफ्फरपुर| शहरीक्षेत्र समेत पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र में दशपावली समेत लगन के मौसम में केवल 28 दुकानों पर पटाखे की बिक्री होगी। पूर्व में दिए गए लाइसेंस में एक को छोड़ कर बाकी 20 दुकानों के लाइसेंस के नवीकरण करने का आदेश एसडीओ पूर्वी ने कार्यपालक पदाधिकारी पूर्वी को दिया है। हालांकि, शहरी क्षेत्र समेत पूर्वी अनुमंडल में कुल 48 दुकानों के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस है। लेकिन, बाकी दुकानदारों के लाइसेंस का नवीकरण नहीं हुआ है। 6 टन पटाखा पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने पटाखे की अवैध बिक्री रोकने का निर्णय लिया है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *