ब्रह्मपुरा में ब्यूटी पार्लर संचालिका से छीनी चेन

    क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    बाइकर्सगैंग के दो बदमाशों ने मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक के निकट सब्जी मंडी में फल खरीद रही ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रियंका की चेन छीन ली। प्रियंका का बृज बिहारी गली में ब्यूटी पार्लर है। इनके पति अजय कुमार की ब्रह्मपुरा में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि पूजा के लिए वह सब्जी मंडी में फल खरीद रही थी। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गले से चेन झपट ली। शोर मचाने पर वे ब्रह्मपुरा थाना चौक की ओर भागे। लोगों ने खदेड़ा भी, लेकिन वे ऐसे बाइक चला रहे थे कि सब सड़क से हट गए। ब्रह्मपुरा थानेदार उपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज से दोनों बदमाशों को पहचानने की कोशिश चल रही है। कैमरे में बाइक भी दिखी है। लेकिन,उसका नंबर स्पष्ट नहीं आने के कारण पहचान में दिक्कत रही है।
    सदर अस्पताल में दवा काउंटर पर हंगामा
    मुजफ्फरपुर | सदरअस्पताल में मंगलवार को मरीज उनके परिजन आपस में उलझ गए और दवा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। स्वास्थ्यकर्मियों के काफी समझाने पर सभी शांत हुए। मरीजों ने आरोप लगाया कि अक्सर उन्हें दवा के लिए एक से दूसरे काउंटरों पर भेज दिया जाता है



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *