21 को स्वच्छ भारत के लिए छात्र निकालेंगे रैली

    मुजफ्फरपुर | स्वच्छभारत के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 21 सितंबर को रैली निकाली जाएगी। इसमें मध्य उच्च विद्यालयों के बच्चे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। डीईओ ने नगर क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 21 तारीख की सुबह समाहरणालय में बच्चों के साथ उपस्थित होने और रैली में शामिल होने को कहा है। सुबह सात बजे भारत माता नमन स्थल से रैली निकाली जाएगी, जो सदर अस्पताल रोड, मोतीझील, तिलक मैदान, सरैयागंज टावर होते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंचेगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *