देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को रोंदा,चार पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत

    muzaffarpur:पानापुर ओपी के अकुराहां ढाला के समीप रविवार की देर रात कंटेनर ने पुलिस वाहन को रौंद डाला, जिसमें चार पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, ओपी प्रभारी धु्रवनाथ झा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
    तलाशी चल ही रही थी कि पीछे से एक कंटेनर तेज गति से वहां पहुंचा और डीएसपी व ओपी पुलिस की गाड़ी समेत अन्य वाहनों में जबर्दस्त टक्कर मार दी। वहां मौजूद सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन सभी को एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया।




    जख्मी डीएसपी पश्चिमी व ओपी प्रभारी को मां जानकी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आनन-फानन में डीएम धर्मेंद्र सिंह व एसएसपी विवेक कुमार बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को काफी गंभीर बताया है। उधर, एसकेएमसीएच में जैसे ही चार जवानों के शव पहुंचे। वहां भी अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस जवान वहां पहुंचे। मृतकों में एक जमादार, एक सैप जवान व दो डीएपी शामिल हैं। अन्य की पहचान नहीं हो सकी थी।
    मृतक के सिपाहियों के नाम….
    1. वीश्वमोहन शर्मा, सैप जवान, गोलघर एआर पथ पटना
    2. सिपाही फ़रमान अंसारी, चनपटिया बेतिया
    3: सिपाही मुन्ना चौधरी, भभुआ वार्ड 6 जिला कैमूर
    4. हवलदार विजय चौधरी, पर्वता थाना जिला खगड़िया
    5. एक अज्ञात है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *