आठ धूर जमीन के लिए दो पक्षों में हिंसक झड़प गोलीबारी, दो महिला सहित 5 घायल, 6 गिरफ्तार

    समस्तीपुर:मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में बुधवार की रात महज आठ धूर जमीन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों ओर से दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए गाेलीबारी भी की। घायल शिवचंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, रामदुलारी देवी गुंजा देवी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रामचंद्र शर्मा की स्थिति गंभीर बताई गई है।




    दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें दस लोगों को आरोपित किया गया है। घटना को लेकर गांव के दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि गांव के जीतेंद्र रविचंद्र के बीच महज आठ धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करते हैं। उक्त जमीन को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी है। कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन मामला नहीं सलट पाया। बताया जाता है कि पंचायत में दोनों पक्ष सहमत हाेने के बाद मनमानी करने लगते हैं। जीतेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रात रविचंद्र शर्मा, शिवचंद्र शर्मा अभिषेक कुमार शर्मा उनकी जमीन पर मकान बना रहे थे। जब वह मना करने गए तो उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने गोली भी चलाई। वहीं रविचंद्र ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि शिवदयाल शर्मा, रंजीत शर्मा, जीतेंद्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार आदि उनके मकान को तोड़ रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो उन पर हमला बोल दिया। इसमें उनके अलावा तीन अन्य घायल हो गए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *