समस्तीपुर कॉलेज में पीजी की आंतरिक परीक्षा शुरू

    समस्तीपुर| समस्तीपुरकॉलेज, समस्तीपुर में पीजी द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा बुधवार को प्रारंभ हुई। प्रथम दिन दोनों पालियों में कला और विज्ञान के कुल ग्यारह विषयों के छात्र-छात्रा शामिल हुए। गुरूवार को भी दोनों पालियों में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा.प्रभात कुमार ने बताया कि प्रथम दिन करीब-करीब शत-प्रतिशत छात्र परीक्षा में बैठे। शुक्रवार और शनिवार को चतुर्थ सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा निर्धारित है। जानकारी के अनुसार आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होती है। परीक्षा के दौरान वीक्षकों ने छात्रों को मोबाइल फोन का प्रयोग करने से रोका। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा बिजली की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण छात्रों और अभिभावकों को परेशानी हुई। कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के दौरान पंखे चलाए जाने और पेयजल की आपूर्ति किए जाने की मांग की है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *