जयनगर:त्योहारों का मौसम शुरू होते ही इंडो-नेपाल खुली सीमा पर शराबा की तस्करी में इजाफा हो गई है। शराब के धंधे से जुड़े कारोबारी रात के अंधेरे का फायदा उठाने के जुगत में रहते है। एसएसबी के जवान शराबों का जखीरा भी रात के करीब 2.30 बजे जब्त किया है। जयनगर स्थित एसएसबी 48 वा बटालियन के कमला बीओपी के जवानों ने गश्त के दौरान अकोउन्हा गांव के पास पिलर संख्या 271-15 के नजदीक 1230 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 6 तस्कर घटना स्थल से भागने में सफल रहा। रात के करीब 2.30 बजे गश्त के दौरान अकोउन्हा सीमा के पास जवानों ने लोगों के एक झुंड को सीमा की ओर बढ़ते देखा। जवानों ने उन्हें धर दबोचने के लिये पोजिशन संभाल ली।
जवानों की भनक लगते ही तस्कर शराबों की बोरिया छोड़कर विपरीत दिशा नेपाल की ओर भाग गया। भागने के क्रम में एक तस्कर नीचे गिर गया। जवानों ने उन्हें धर दबोचे और घटना स्थल से 1230 बोतल नेपाली शराब जब्त की। सभी शराब 7 बोरिया में थी। तस्कर शराब से भरी बोरिया अपने सिर पर लादकर चोरी छिपे सीमा क्रॉस कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के जुगत में था। नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर जयनगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति निवासी मिथिलेश मुखिया बताया जाता है।
बाढ़ के समय नेपाली शराब के तस्करी में कमी जरूर आयी थी, लेकिन बाढ़ के बाद त्योहारों का मौसम शुरू होते ही एक बार फिर नेपाली शराब के तस्करी में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। इंद्र पूजा शुरू है। इसके बाद दुर्गा पूजा शुरू होगा। खासकर दुर्गा पूजा में सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की मांग बढ़ जाती है। शराब के धंधे से जुड़े धंधेबाज चोरी छिपे अधिक से अधिक शराबों का स्टॉक करने के जुगत में है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


