चोरी की बाइक के साथ किशोर धराया

    मुजफ्फरपुर | काजी मोहम्मदपुर थाने के अघोरिया बाजार के पास से चोरी की बाइक के साथ मिठनपुरा इलाके के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया। हाजीपुर नगर थाने के नकटा चौक के पास से वैशाली लहलादपुर निवासी प्रभात कुमार की बाइक चोरी हुई थी। प्रभात सोमवार को किसी काम से मुजफ्फरपुर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अघोरिया बाजार में लगी देखी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और बाइक के साथ किशोर को पकड़ कर थाने लाई। बाद में हाजीपुर के नगर थाने की पुलिस को बुला कर बाइक और किशोर को उसी के हवाले कर दिया गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *