35 साल पुराने केस में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, सांसद बोले- मारने आए हैं, रात में कहीं नहीं जाऊंगा
पटना पुलिस की एक टीम शुक्रवार देर रात पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची। पटना की एक स्पेशल कोर्ट ने करीब 35 साल पुराने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ संपत्ति अटैच करने और जब्त करने का आदेश जारी किया था।…


