NEET Protest बिहार के किशनगंज जिले में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ने दावा किया है कि पुलिस ने उसे प्रदर्शन का आरोपी बना दिया, जबकि वह पिछले चार महीनों से रूस में रह रहा है। वीडियो में खुद को किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 12 का निवासी मोहम्मद सदाकत बताने वाला युवक कहता है, “24 जुलाई को LRP चौक पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। बहादुरगंज प्रशासन ने उस मामले में मेरा नाम शामिल कर दिया है, जबकि मैं पिछले चार महीनों से रूस में हूँ।” समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, युवक ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि चूंकि वह उस समय रूस में था, इसलिए उसका नाम मामले से हटाया जाए। उसने कहा कि यदि प्रशासन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करता है तो वह उसका आभारी रहेगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


