Bankipur By-Polls: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से पहले चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं का एक वीडियो साझा कर उन पर निशाना साधा। वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान जब मतदाताओं ने गली निर्माण का पुराना वादा याद दिलाया, तो भाजपा के एक नेता और मंत्री ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने आगे दावा किया कि पिछले 35 वर्षों से यहां भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्री होने के बावजूद इलाके में गली और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अब भी घोर अभाव है। तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं के विरोध का वीडियो भी साझा किया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


