Bankipur By Election: बांकीपुर में ‘Gen Z’ की एंट्री से बदला चुनावी खेल! बीजेपी की प्रतिष्ठा और प्रशांत किशोर की साख दांव पर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट से नितिन नवीन कई बार विधायक चुने गए। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई। इसी वजह से यहां 30 जुलाई को उपचुनाव कराया जा रहा है। केंद्र और बिहार, दोनों जगह सत्ता में होने के कारण भाजपा के लिए इस सीट को बरकरार रखना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के खुद चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। इसे उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और जन सुराज के भविष्य की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। इन सबके बीच बिहार के ‘Gen Z’ वोटरों की भूमिका भी इस चुनाव में बेहद अहम मानी जा रही है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *