बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसुराज दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनावी सभाओं के साथ-साथ ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा अपने नाराज वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री का पिछले महीने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मिलना और चुनाव प्रचार में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह तथा भाजपा सांसद मनोज तिवारी को उतारना भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अपने पारंपरिक सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


