Neet Paper Leak Protest: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन (शुक्रवार) NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन का मुद्दा इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई, जिससे सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई तथा सरकार उनकी आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाने की कोशिश कर रही है। इसी के विरोध में विपक्षी विधायकों ने सदन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


