Bankipur By Election: बांकीपुर में बदल रहे सियासी समीकरण, BJP के कोर वोट पर PK की नजर, मुकाबला हुआ रोमांचक

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। झमाझम बारिश के बीच भी बिहार सरकार के मंत्री, विधायक और विभिन्न दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मतदाता सभी प्रत्याशियों और दलों की बातें सुन रहे हैं, लेकिन फिलहाल खुलकर अपना रुख नहीं बता रहे हैं। चुनावी माहौल में भरत तिवारी एनकाउंटर और UGC से जुड़ा विवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ भाजपा समर्थक और स्थानीय मतदाता इन मुद्दों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार उनके सामने सिर्फ पारंपरिक विकल्प नहीं, बल्कि जन सुराज भी एक विकल्प के रूप में मौजूद है। यही वजह है कि भाजपा के लिए अपने पारंपरिक वोट बैंक को पूरी तरह एकजुट रखना पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *