दाह संस्कार से पहले खुला ‘मौत’ का खुला राज! ‘मृत’ युवती ने VIDEO जारी कर कहा- पापा मैं अभी जिंदा हूं

“पापा, मैं अभी जिंदा हूं” ‘मृत’ घोषित युवती के एक वीडियो ने पुलिस की पूरी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की गढ़सिसई पंचायत के भजनगामा गांव का है। भजनगामा गांव की रहने वाली अनीसा कुमारी 21 जून को घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में अनीसा के माता-पिता ने 23 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बेटी के अपहरण की आशंका जताई। इसी बीच 29 जून को बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक तालाब के किनारे बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस की मौजूदगी में अनीसा के परिजनों ने उस शव की पहचान अनीसा के रूप में की थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *