भरत भूषण तिवारी ने जीवित रहते क्यों किया अपना श्राद्ध? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी ने एक वर्ष पहले ही अपना श्राद्ध कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करेंगे। भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद उनकी मां ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब परिवार के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था, तब भरत ने कहा था, “पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मेरे काम से नाराज हैं। वे कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। बाबूजी के पास पैसे नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि मेरी मौत के बाद आप लोग मेरा श्राद्ध कर पाएंगे या नहीं। इसलिए मैं अपना श्राद्ध खुद ही कर लेता हूं, ताकि मेरे जाने के बाद आप लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।” हालांकि, पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद उनके परिजनों ने साफ कहा है कि वे उनका श्राद्ध तब तक नहीं करेंगे, जब तक उनकी मौत के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *