भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद 3 नई FIR, थाने में अभद्रता के आरोप- मां ने खोली पुलिस कार्रवाई की पोल

Bharat Bhushan Tiwari Encounter:  भरत भूषण तिवारी की मां और भाभी ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में पुलिस के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाने जाने पर पुलिसकर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। परिजनों का आरोप है कि जो लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। भरत भूषण तिवारी की बहन ने दावा किया कि परिवार और समर्थकों के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनका कहना है कि एफआईआर की प्रतिलिपि मांगने पर भी पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी, जिनमें डीएसपी भी शामिल हैं, उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *