“खान सर को बहरूपिया हैं, उनको देश से बाहर कर देना चाहिए” – लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद बिहार में सियासी विवाद शुरू हो गया है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि खान सर फोकस और चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने संपर्कों के सहारे उन्होंने रौशन आनंद यादव को जेल भिजवाया है। तेज प्रताप यादव ने खान सर पर छात्रों से अधिक फीस वसूलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका पढ़ाने-लिखाने से कोई विशेष सरोकार नहीं है और वे “बहरूपिया” हैं, जिन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। इस बयान के बाद आरजेडी ने खुद को इससे अलग कर लिया है, जबकि पार्टी का कोई भी नेता इस पर खुलकर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


