JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गयाजी के शुभम कुमार ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं। शुभम IIT दिल्ली जोन के छात्र हैं। इससे पहले भी उन्होंने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। बिहार के गया स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के पूर्व छात्र रहे शुभम ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। शुभम के पिता शिव कुमार का गया में ही हार्डवेयर का व्यवसाय है। जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। शुभम फिलहाल कोटा में रहकर अपनी तैयारी कर रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


