Bihar Politics: बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू लगातार आरोपों की बौछार का सामना कर रही है। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन द्वारा ‘थैली लेकर मंत्री पद बांटने’ के आरोपों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब एक नया ‘सूटकेस बम’ फूट गया है। जदयू छोड़कर राजद का दामन थामने वाले नेता प्रभात किरण ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की एक बंद सूटकेस लेते हुए फोटो शेयर कर सीधे जेडीयू नेतृत्व पर ‘थैली पॉलिटिक्स’ का आरोप लगा दिया। हालांकि, इसके जवाब में जदयू विधायक कोमल सिंह ने तुरंत पलटवार किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


