Bhojpur-Buxar MLC By election: बिहार विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में RJD के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में जदयू कि तरफ से कन्हैया प्रसाद उम्मीदवार थे, जिन्हें सोनू राय ने 359 वोटों से हराया। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ये राजद की पहली जीत है। इस जीत के तुरंत बाद, RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान जारी करते हुए इस परिणाम को मशीनरी प्रबंधन की हार करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में EVM में हेरफेर और प्रशासनिक हस्तक्षेप का कोई जोर नहीं चलता, वहां केवल जनता का फैसला और RJD की जीत ही सर्वोपरि होती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


