बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आपने जो अपनी पगड़ी उतारकर रखी है, उसे संभालकर रखें, क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है। सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनकी पार्टी को पहले से ही अंदेशा था कि नीतीश कुमार को भाजपा लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी। चुनाव में “2025 से 30” का नारा देकर कुछ ही महीनों में उन्हें कुर्सी से हटा दिया गया। तेजस्वी यादव ने तंज भरे लहजे में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इलेक्टेड CM को हटा कर सिलेक्टेड CM पर आपको बधाई। इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी भी लालू यादव की ही राजनीतिक पाठशाला से निकले हैं, जो अपने आप में एक अच्छी बात है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


