Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने अचानक मैरिज हॉल पर छापा मारा और शादी रोक दी। शिवा मैरिज हॉल में शादी के लिए इकट्ठा हुए दूल्हे समेत 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि इस जगह पर एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छापा मारा। उस समय शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे समारोह को रोक दिया। मौके से नकदी और गहने भी जब्त किए गए।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम