बिहार में CM चेहरे पर BJP का सेफ प्लान: नए प्रयोग से दूरी, जातीय समीकरण और गठबंधन पर फोकस

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे और 10 अप्रैल को राज्य सभा में शपथ लेंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को वे पटना लौटेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान वे 9 अप्रैल को जदयू की बैठक में भी शामिल होंगे। पटना लौटने के बाद वे एनडीए की विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें नए नेता के चयन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। यह लगभग तय माना जा रहा है कि नया मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, हालांकि पार्टी ने अभी इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अन्य राज्यों की तरह किसी नए चेहरे पर दांव लगाने से बच सकती है और बिहार में स्थिरता, गठबंधन की मजबूती तथा जातीय समीकरणों को प्राथमिकता दे सकती है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *