बिहार: मोतिहारी एनकाउंटर में कुख्यात कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए, एक जवान भी शहीद
बिहार के मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के बुलाचक रामडीह गांव के पास सिहोर्वा गांव की है।


