Bihar News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार के पूर्णिया जिले से एक जाने-माने इस्लामिक उपदेशक मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी कासमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में की गई, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर ले जाया गया है। इस गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, शुरुआत में उन्हें लगा कि मौलाना का अपहरण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मौलाना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर एक धार्मिक सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और ‘गौ माता’ (गाय) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


