Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के नतीजों में टॉपर्स की सूची में 26 में से 19 लड़कियां शामिल हैं। इस बार भी मेधा बड़े शहरों के बजाय गांव और छोटे शहरों से उभरकर सामने आई है। विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अमन ने कुल 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है। वहीं, आरकेएल हाई स्कूल, मटिहानी की अनामिका कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष कुल 85.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09 प्रतिशत दर्ज किया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


