Video: फेरे से पहले चली गोली! जयमाला स्टेज पर दुल्हन को देखते ही प्रेमी ने मार दी गोली; खुशियां मातम में बदली

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने शादी समारोह में खूनी साजिश को अंजाम देकर फरार हो गया। जख्मी प्रेमिका को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है। यह घटना बिहार के बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है। इस घटना से जुड़ा वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला मंच पर खड़े हैं। आचानक से किसी ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *