राजधानी पटना में न्याय व्यवस्था एक बार फिर आतंक के साये में आ गई है। पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की एक और धमकी मिली। 9 फरवरी और 11 फरवरी के बाद 12 फरवरी को एक नए ईमेल ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी। मैसेज मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया गया। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड को अलर्ट कर दिया गया है और पूरी तलाशी चल रही है। एंट्री और एग्जिट पर सख्ती कर दी गई है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम