बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचें नितिन नवीन, सदन की कार्यवाही में लिया हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा नितिन नवीन के विधानसभा पहुंचने पर एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर उनके स्वागत के लिए खड़े एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, आरएलएम विधानमंडल दल के नेता माधव आनंद, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सीनियर ने उपस्थित थे। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीजेपी अध्यक्ष पिछले दो दिनों से बिहार दौरे पर हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद आज ही वे दिल्ली लौट जाएंगे। नितिन नबीन सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *