बिहार के वैशाली ज़िले से एक बेहद चौंकाने और शर्मनाक मामला सामने आया है। श्मशान तक जाने वाले रास्ता का अतिक्रमण होने की वजह से महादलित परिवार को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। काफी देर तक मिन्नतें करने और विवाद के बावजूद जब रास्ता नहीं मिला तो 91 वर्षीय महादलित महिला को अंतिम संस्कार श्मशान घाट की बजाय बीच सड़क पर कर दिया। ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा कि इससे जुड़े सवाल करने पर कहा कि “यह एक गंभीर घटना है। ज़िला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”यह घटना गुरुवार देर रात की है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


