पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत मामले में सीआईडी की फॉरेंसिक की टीम ने शनिवार को एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों का कहना है कि एफएसएल की रिपोर्ट में भी छात्रा के साथ दरिंदगी होने की बात कही गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर एसआईटी ने इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि नीट छात्रा के कपड़ों में पुरूष के स्पर्म मिले हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि, “एफ़एसएल की ओर से किए गए परीक्षण में कथित तौर पर घटना के समय पहने अंडरगार्मेंट्स में मानव स्पर्म के अवशेष मिले हैं। एफ़एसएल द्वारा उनकी डीएनए प्रोफ़ाइलिंग की जा रही है।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


